
श्री रुद्रवीर सेना नामक गैरराजनीतिक संगठन श्री रुद्रवीर सेना की अनुशासन समिति की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन के अनेक पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों में अनुशासन का डंडा चलाया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के दौरान अनेक पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है।
श्री रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से विभिन्न पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनहीनता, निष्क्रियता और संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्तता की शिकायतें मिल रही थीं। विभिन्न पदाधिकारियों के खिलाफ अन्य संगठनों की गतिविधियों में लिप्तता की शिकायतें भी मिली थी। इन शिकायतों के आलोक में आज संगठन की अनुशासन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
लगभग तीन घंटे तक अनुशासन समिति की मैराथन बैठक में आरोपी पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पदमुक्त होने वाले पदाधिकारियों में मध्य प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सेंधव, तहसील आष्टा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, तहसील उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, विवेक ओसवाल, अजय पंचाल, विवेक पंचाल और तहसील हाटपीपलिया के अध्यक्ष श्रवण राजपूत के नाम शामिल हैं।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने बताया कि पदमुक्त किए गए सभी पदाधिकारी अब सदस्य के रूप में संगठन का कार्य करेंगे। रिक्त हुए पदों पर शीघ्र ही नए ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।