
न्यूज़ रिपोर्ट ….
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश की रोहिणी जिला इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन सेक्टर 11 स्थित अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह मुख्य अतिथि पद से मंच पर विराजमान हुए। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने की। सम्मेलन में पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में व्याप्त इस्लामिक आतंकवाद और हिंदुओं के नरसंहार वक्ता जमकर भड़के। वक्ताओं ने निर्दोष हिंदुओं पर हमलावरों, इस्लामिक आतंकवादियों, जेहादियों, हिन्दू विरोधी ताकतों और देशद्रोहियों को देखते ही गोली मारने की खुली आजादी देने की मांग की। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में हिन्दू महासभा के 110 वर्षों का संक्षिप्त इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दू महासभा की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि देश विभाजन के बाद भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं करना बहुसंख्यक समाज के साथ तत्कालीन कांग्रेस सरकार का सबसे बड़ा अन्याय था, जिसकी कीमत हिन्दू समाज आज भी अपनी जान देकर चुका रहा है। उन्होंने हिन्दू महासभा से जुड़कर सशक्त हिन्दू समाज का निर्माण करने का उद्घोष करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को आतंकवाद मुक्त हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलवाया।

बी एन तिवारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा पाकिस्तान नामक इस्लामिक आतंकवादी देश को विश्व के मानचित्र से मिटाकर अखंड भारत निर्माण का वीर सावरकर का अधूरा मिशन पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू होने से हमारा देश उनके अतिवाद पर नरम रुख अपनाता रहा है, लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार की कूटनीति बांग्लादेश निर्माण की तर्ज पर पाकिस्तान को टुकड़ों मे बांट देगी और पाकिस्तान नाम का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में पहलगांव में हिंदुओं के नरसंहार के सच को उजागर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के नरसंहार और पलायन से देश का ध्यान हटाने के लिए वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर पहलगाम आतंकवादी घटना का षडयंत्र रचा और उसे बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान पर सैन्य हमला करने के साथ ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल को सेना के हवाले करने की मांग की। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं और सभी हिंदुओं से हिन्दू महासभा के शस्त्र और शास्त्र धारण अभियान से जुड़कर अपनी, अपने परिवार, अपने समाज और अपने देश की सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। हिन्दू महासभा के दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी और हिन्दू प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर राजेंद्र यादव योगी जी ने अपने संबोधन में जेहाद के विरुद्ध हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध का हिस्सा बनकर देश के अंदर छिपे देश के गद्दारों और सनातन विरोधियों की पहचान कर उन्हें कानून के हवाले कर अपनी जागरूक नागरिक होने के उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का संदेश दिया।
बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी, प्रदेश कार्यालय मोनिका शर्मा और प्रदेश मंत्री आशु कुमार ने रोहिणी जिला की नवगठित कार्यकारिणी में रोहिणी जिलाध्यक्ष सार्थक सखूजा सहित अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने सभी जिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और महामंत्री शिवा गोस्वामी ने सभी के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभ कामनाएं दी।
