हिन्दू महासभा प्रयागराज महाकुंभ में रामचरित मानस की 11 हजार प्रतियां वितरित कर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी – बी एन तिवारी

   नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा श्री राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ और भारत को हिन्दू राष्ट्र  घोषित करवाने के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में 12 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में साधु संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करेगी। मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी आरंभ किया जाएगा। महाराष्ट्र के कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे ने भी 12 फरवरी को महाकुंभ में पहुंचने का ऐलान किया है। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी। 
 बी एन तिवारी ने बताया कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी संगम तट पर मां गंगा में खड़े होकर उपरोक्त दोनों मांगों का पूर्ण संकल्प लेंगे। आगरा में राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि आगरा जिला कार्यकर्ताओं की टीम 12 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में रामचरित मानस की 11 हजार प्रतियां वितरित कर श्रद्धालुओं और साधु संतों को राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलवाएगी।

जारी बयान के अनुसार आगरा के लाल किला स्थित श्रीराम मंदिर में एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू महासभा मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित और संचालन जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की। बैठक में राम चरित मानस की 11 हजार प्रतियां वितरित करते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण और राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने के लिए साधु संतों और कुंभ के श्रद्धालुओं से हस्ताक्षर अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में पहले से ही इन दोनों मांगों के समर्थन में लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में यह अभियान तेज करते हुए इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा से 20 सदस्यों का शिष्टमंडल 11 फरवरी को आगरा से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगा।
आगरा से प्रयागराज प्रस्थान करने वाले शिष्टमंडल में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, प्रदेश प्रभारी बृजेश भदौरिया, हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन प्रताप सिंह भदौरिया, हिन्दू महिला सभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौड़, मीना दिवाकर, शंकर श्रीवास्तव, मनीष पंडित, जितेंद्र कुशवाहा, भारत भाई, सौरभ शर्मा, विशाल कुमार, सत्यम भारद्वाज, रवि चाहर, साहब सिंह, धर्मेंद्र शर्मा पैथोली वाले, बाबू भाई, नंदू भाई, विपिन राठौड़, आयुष तोमर के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *