गांधी स्मृति प्रतिष्ठान के सभागार में दो मई को आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार करेगा राष्ट्रवाद भारत प्रथम – बी एन तिवारी

न्यूज़ रिपोर्ट ….
नई दिल्ली, राष्ट्रवाद भारत प्रथम की दो मई को नई दिल्ली के गांधी स्मृति प्रतिष्ठान के सभागार मे बैठक होने जा रही है। यह बैठक राष्ट्रवाद भारत प्रथम के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर क्रियान्वित करने के लिए बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्ष राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर जी करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र ठाकुर का प्रभावशाली मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


राष्ट्रवाद भारत प्रथम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दोपहर दो बजे आरंभ होगी। राष्ट्रवाद भारत प्रथम जून में रामायण और सोम यज्ञ कार्यक्रम की योजना बना रहा है। बैठक में इसी कार्यक्रम पर कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित उत्तरदायित्व सौंपते हुए आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।


राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवाद भारत प्रथम एक गैरजनीतिक संगठन है, जिसका लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर के नेतृत्व और संरक्षक डॉक्टर शैलेंद्र ठाकुर की मार्गदर्शन में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, सनातन धर्म और उसके मानवीय मूल्यों की सुरक्षा, देशभक्ति और राष्ट्रवादी विचारधारा को पोषित करना और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखना है।
बी एन तिवारी ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के निकटवर्ती जनपदों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दो मई को दोपहर दो बजे भारी संख्या में गांधी स्मृति प्रतिष्ठान के सभागार में पहुंचकर अपनी उपस्थिति से बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *