दिनेश सिंह ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण संकल्प के साथ हिन्दू महासभा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी

न्यूज़ रिपोर्ट ….
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जारी है। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की है। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।


जारी बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार की अनुशंसा पर जाने माने हिंदूवादी नेता और प्रख्यात समाजसेवी दिनेश सिंह को हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। दिनेश सिंह ने हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेते हुए तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है।
बी एन तिवारी ने बताया कि नव मनोनीत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा सहित संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वो प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में हिन्दू महासभा को गतिशील बनाते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान तेज करेंगे। उन्होंने सदस्यता अभियान के माध्यम से नए कार्यकर्ता बनाने और उनकी योग्यता अनुसार उन्हें दायित्व सौंपने का ऐलान किया।
जारी बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र करने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *