
नई दिल्ली, राष्ट्रवाद भारत प्रथम संस्था द्वारा कनॉट प्लेस स्थित होटल पिंक में भव्य होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर के नेतृत्व में सनातन धर्म की विरासत बचाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रवाद भारत प्रथम दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि होली देश के बहुसंख्यक समाज का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व हमें पारस्परिक मतभेदों और वैमनस्यता को भुलाकर सामाजिक समरसता, बंधुत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जेहादी ताकते भारत भूमि को गजवा ए हिन्द बनाने का अभियान देश विभाजन के बाद से ही चला रहे हैं। लव जेहाद, जनसंख्या जेहाद, भू जेहाद और कारोबार जेहाद के माध्यम से जेहादी कुछ छद्म धर्मनिरपेक्ष दलों के संरक्षण में निरंतर सनातन धर्म की विरासत को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। सनातन धर्म की विरासत को बचाना वर्तमान सनातनियों की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा राष्ट्रवाद भारत प्रथम संस्था अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर के नेतृत्व में संपूर्ण राष्ट्र में जनता धर्म की रक्षा का अभियान चला रही है।

राष्ट्रवाद भारत प्रथम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि होली का हमारे जीवन में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व है। हमें हमारी सनातन धर्म की विरासत को बचाने के लिए पुनः गुरुकुल परंपरा और संस्कृत भाषा की ओर पुनः लौटना होगा। उन्होंने कहा कि अखंड भारत सनातन राष्ट्र का निर्माण राष्ट्रवादी विचारधारा को आत्मसात किए बिना संभव नहीं है। उन्होंने स्वधर्म,स्वभाषा, स्वराष्ट्र, स्वसाहित्य और स्वरक्षा के लिए सनातन धर्म के अनुयायियों से राष्ट्रवाद भारत प्रथम संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।
राष्ट्रवाद के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने इतिहास को जागते हुए वीर बंदा बैरागी, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप सहित विभिन्न हिन्दू वीरों की वीर गाथा का उल्लेख करते हुए हिन्दू जनमानस से मुगल और ब्रिटिश आक्रांताओं को छोड़कर सनातन धर्म की रक्षा का प्रण लेने का आह्वान किया। प्रोफेसर यशपाल सिंह,मदन लाल गुप्ता, पवन शर्मा, सत्येंद्र झा, संजय भदौरिया, राजेश जांगडा, नन्द किशोर पटवा, प्रेम कुमार शानू, विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, शिवा गोस्वामी सहित अनेक हिन्दू विचारकों ने कार्यक्रम को संबोधित कर होली की शुभकामनाएं दी।