हिन्दू महासभा स्थापना दिवस समारोह 13 अप्रैल को दरिया गंज में आयोजित होगा – बी एन तिवारी


नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से भेंट कर उन्हें प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे कार्यक्रमों और आंदोलनों की रिपोर्ट सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश में जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति जारी है। मनोनीत होने वाले जिलाध्यक्षों को एक माह के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया जा रहा है। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी।
बी एन तिवारी के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष से प्राप्त जानकारी और भावी योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा और उनकी पूरी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की। वीडियो संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कार्यकर्ताओं ने हिन्दू महासभा को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया है, उससे दिल्ली में हिन्दू महासभा का भविष्य उज्ज्वल है।
वीडियो संदेश के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा का 111 वाँ स्थापना दिवस समारोह नई दिल्ली के दरिया गंज में 13 अप्रैल को आयोजित करने का ऐलान किया है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी और प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा से वार्तालाप करने के बाद स्थापना समारोह का उत्तरदायित्व प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी की सौंपा है।
प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी ने स्थापना दिवस समारोह का उत्तरदायित्व ग्रहण करते हुए समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *