
नई दिल्ली, ” हिन्दू महासभा प्रचण्ड हो – भारत देश अखंड हो “, ” हिन्द की आजादी अधूरी है – हिन्दू राष्ट्र जरूरी है “, जाति पाती की करो बिदाई – हिन्दू हिन्दू भाई भाई “, ” सावरकर का मंत्र महान – हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ” जैसी राष्ट्रवादी विचारधारा की पोषक अखिल भारत हिन्दू महासभा का विभिन्न राज्यों में हो रहे संगठनात्मक विस्तार से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बहुसंख्यक समाज जागरूक और एकजुट हो रहा है। उत्तर भारत के पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई नियुक्तियों से हिन्दू महासभा ऊर्जावान होकर देश के प्रमुख हिंदूवादी राजनीतिक दल के रूप में उभर रही है। यह दावा आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश अध्यक्ष अंकित भटनागर ने मध्य प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए विदिशा के प्रमुख समाजसेवी विनोद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जतिन कुशवाहा को ग्वालियर जिला संगठन मंत्री, नेपाल सिंह जादौन को विदिशा जिला महामंत्री और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति दी गई है। दूसरी तरफ हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी संगठन का विस्तार करते हुए ए वी पी न्यूज चैनल के संपादक अनिल कुमार सक्सेना को हिन्दू महासभा से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
बी एन तिवारी ने जारी बयान में बताया कि हिमाचल प्रदेश हिन्दू महासभा के अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह के परामर्श से प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। शान्ति स्वरूप को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दीप सिंह पठानिया और रामानंद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, शशि भूषण पुरोहित को प्रदेश प्रवक्ता, राजपाल को प्रदेश मंत्री, संजय कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष हमीरपुर, श्रीमती बलमा शर्मा को हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष और श्रीमती कविता शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।
हरियाणा प्रदेश महामंत्री राजकुमार शर्मा तालू का गत माह निधन होने प्रदेश महामंत्री पद रिक्त हो गया था। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा ने फरीदाबाद के व्यापारी सचिन अरोड़ा को नया प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा और प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी के नेतृत्व मे प्रदेश और जिला स्तर पर हिन्दू महासभा का संगठनात्मक विस्तार गति पकड़ चुका है। प्रदेश हिन्दू महासभा का संगठनात्मक परिवर्तन और विस्तार आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है। प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में हिन्दू महासभा प्रत्याशी खड़ा करने का पहले ही उद्घोष कर चुके हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि सनातन समाज पुनर्जागरण काल के दौर से गुजरते हुए मुगल शासन और ब्रिटिश साम्राज्य के हाथों अपनी खोई अस्मिता, प्रतिष्ठा, गौरव, और धर्मनिष्ठा को पुनः हासिल करने के लिये प्रयत्नशील है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का ऊर्जावान और प्रचंड होकर उभरना तुष्टिकरण की राजनीति से त्रस्त बहुसंख्यक समाज के लिए हवा का ताजा झोंका के समान है। उन्होंने देश के बहुसंख्यक समाज से हिन्दू महासभा से जुड़कर अखंड हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य स्थापना अभियान को बलशाली बनाने का आह्वान किया है।