IYC प्रेस विज्ञप्ति:
#न्यूज़ रिपोर्ट ……

न्यायपालिका पर इस प्रकार के हमले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के इशारों पर हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है: अक्षय लाकड़ा।

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2025: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा प्रहार है। भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर इस प्रकार के हमले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के इशारों पर हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है। निशिकांत दुबे के बयान को उनका निजी बयान बताकर भाजपा ने अपना पल्ला झाड़ने की जो कोशिश की है उससे ये तथ्य कतई नही बदलने वाला की मोदी जी के करीबी सांसद ने इस देश के CJI को मोदी जी की नाकामियों के लिए जिम्मेदार बताया है। अगर भाजपा का इस बयान से कोई लेना देना नही तो सभी तक निशिकांत दुबे को पद से बर्खास्त क्यों नही किया है?
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि निशिकांत दुबे जैसे लोग संसद ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी खतरा है, इन जैसे लोगों को इनके विवादित बयानों के लिए सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ये सदन में महिला सांसदों से लेके देश की जनता के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर चुके है, लेकिन बस अब और नहीं, हम यह मांग करते है कि भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी अपने सांसदों के इन बयानों के लिए देश की जनता और सर्वोच्च न्यायालय से माफ़ी मांगे और भाजपा अगर सही में इन बयानों से कोई सरोकार नहीं रखती है तो तुरंत ऐसे आदमी को या एक show cause notice भेजे और अपनी पार्टी से बर्खास्त करे।
इस दौरान प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे, युवा कांग्रेस के साथियों ने निशिकांत दुबे का पुतला जलाया, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर ही रोक दिया।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,
भारतीय युवा कांग्रेस।