भारतीय युवा कांग्रेस का आज केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

IYC प्रेस विज्ञप्ति:

नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2025: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि भारत में अभी 100 करोड़ लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि हालात और बदतर होने वाले हैं। जनता तिल-तिल कर जिए या महंगाई में दबकर मर जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ता। बस उनके दोस्तों की तिजोरी लबालब भरी रहनी चाहिए। मई 2014 के मुक़ाबले अंतर्राष्‍ट्रीय कच्चे तेल की क़ीमत में 41% की गिरावट आई है, पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय, ₹2-₹2 Central Excise Duty बढ़ा दी है। महंगाई से तड़पती जनता के जख्मों पर नरेंद्र मोदी नमक छिड़कने का कम कर रहे है, महँगाई का चाबुक “उज्जवला” की ग़रीब महिलाओं की बचत पर भी चल गया, केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सीधे 50 रुपए बढ़ा दिए हैं, ‘महंगाई मैन’ मोदी ने जनता को महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। लूट, वसूली, हेराफेरी…सब मोदी सरकार के पर्याय बन चुके हैं।

दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि पीएम मोदी की नीति है अपनों पर सितम, गैरों पर रहम। क्या केंद्र सरकार टैरिफ का जवाब इस प्रकार से सरकारी लूट मचा कर देगी? पूरे देश में उदासी का माहौल है और अंधेरा छाया हुआ है, स्टॉक मार्केट, महंगाई, बेरोजगारी के हालात देखिए, नरेंद्र मोदी से अर्थव्यवस्था संभल नहीं पा रही। उनकी नीतियां देश को हर क्षेत्र में नुकसान पहुंचा रही हैं। मोदी हर क्षेत्र में फ्लॉप साबित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 35 रुपए लीटर बिक रहा है, ये पिछले 4 साल में कच्चे तेल की कीमतों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। लेकिन नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार देश की जनता को इस सस्ते तेल का रत्ती भर भी फायदा नहीं देना चाहती, आखिर क्यों? मोदी सरकार ने जनता को महंगाई के चक्रव्यूह में फंसा लिया है। हर वक्त उनकी जेब काटने और उन्हें लूटने की साजिश रच रही है।

दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने यह मांग कि केंद्र सरकार जल्द जल्द पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को वापस ले और महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दे अन्यथा युवा कांग्रेस इस प्रकार से ही सड़क से लेके संसद तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

इस दौरान प्रदर्शन में कई भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे, प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली और अपना आक्रोश व्यक्त किया।

धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन,
भारतीय युवा कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *