भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब आज शामिल हुए दिल्ली न्याय यात्रा में।

IYC प्रेस विज्ञप्ति:

नई दिल्ली, 30 नवंबर 2024: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरी दिल्ली में चलाई जा रही “दिल्ली न्याय यात्रा” में शामिल हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारीगण और अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ इस यात्रा में शामिल हुए।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में चल रही ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ दिल्ली और दिल्ली वासियों को न्याय दिलाने तक रुकेगी नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता आज प्रदूषण, गंदे पानी और खराब सड़को जैसी समस्याओं से परेशान है, दिल्ली की जनता अपना अपार स्नेह और समर्थन इस यात्रा को दे रही है, दिल्ली की जनता का न्याय का हक मिलने तक, कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस का संघर्ष इस ही प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

धन्यवाद सहित:
IYC मीडिया विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *