यमुना जी का करके हाल बेहाल, कहा गायब हो अरविंद केजरीवाल?: उदय भानु चिब।

आप पार्टी के द्वारा किए गए वायदों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, यमुना जी में कब डुबकी लगाएंगे केजरीवाल: उदय भानु चिब।

भारतीय युवा कांग्रेस का यमुना नदी की सफाई और आप पार्टी के द्वारा किए गए झूठे वायदो को लेके अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

नई दिल्ली, 31 जनवरी 2025: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में यमुना नदी की सफाई और आप पार्टी के द्वारा किए गए झूठे वायदो को लेके अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने कहा कि आज हम सभी अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर आए है उन्हें याद दिलाने की इस साल उनकी अब यमुना जी में डुबकी लगाने की बारी है, क्या कारण है कि अब अरविंद केजरीवाल को अपने वायदों का एक भी ज्ञात नहीं है, असलियत तो यह है कि यमुना जी का करके हाल बेहाल, अब गायब है खुद अरविंद केजरीवाल।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने कहा कि जब से आप पार्टी दिल्ली में सत्ता में आई है तब से प्रदूषण और गंदगी जैसे दिल्ली की पहचान बन गई है, अरविंद केजरीवाल और भाजपा केवल एक दूसरे पर आरोप लगाने की राजनीति करने में व्यस्त रहते और इस बीच दिल्ली की आम जनता की जिंदगी दुखदाई हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि AAP और अरविंद केजरीवाल ने यमुना जी की सफाई से जुड़े बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सब झूठ निकले। आज दिल्ली की लाइफलाइन यमुना नदी प्रदूषण से जूझ रही है, उसमें कचरे और सीवेज का अंबार लगा है और इस सब के जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल 5 साल पहले कहते थे कि अगर यमुना को साफ नहीं किया तो वोट मत देना। आज यमुना बहुत प्रदूषित है, इसलिए हम केजरीवाल से उनके झूठ का जवाब मांग रहे हैं। एक तरफ यमुना साफ नहीं है, दूसरी तरफ देश में दिल्ली ही सिर्फ ऐसी जगह है, जहां प्रदूषण के कारण छुट्टियां होती हैं। दिल्ली की जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने दिल्ली की जनता के अपील कि इस बार केजरीवाल और आप पार्टी के झांसे में न आएं और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाएं।

इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा, दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा, व अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे, इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए फिरोजशाह रोड पर जा रहे थे जहां दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

अन्य किसी जानकारी के लिए आप दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा (M- 9911040016) से संपर्क कर सकते हैं।

धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,
भारतीय युवा कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *