न्यूज़ रिपोर्ट ….
रायपुर, अखिल भारत हिन्दू महासभा के मानवाधिकार प्रकोष्ठ मानवाधिकार सुरक्षा सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश में नए पदाधिकारियों ने दायित्व संभाल लिया है। मानवाधिकार सुरक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह झस ने रायपुर की सुरभि शर्मा को प्रदेश महामंत्री, श्वेता विश्वकर्मा को प्रदेश मंत्री और कांकेर जनपद के राजेश्वर प्रसाद कांगे को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। तीनों पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी।

बी एन तिवारी के अनुसार मानवाधिकार सुरक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह झस ने मानव अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 40 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी, सभी प्रदेशों में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलों में जिला कार्यकारिणी का शीघ्र अति शीघ्र गठन करने का ऐलान किया है। हरपाल सिंह झस ने कहा कि मानव अधिकारों के माध्यम से जाति और पंथ का भेदभाव किए बिना सभी मनुष्यों को सामान रूप से एकता की माला में पिरोने के लिए हिन्दू महासभा के प्रयास सराहनीय है। सदस्यता अभियान के माध्यम से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।

नव मनोनीत पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल, मानवाधिकार सुरक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह झस का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और गौ रक्षा का संकल्प लिया।